प्रणीत सागर जी महाराज ससंघ का देवली में हुआ भव्य मंगल प्रवेश।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। धर्मनगरी देवली में 6फरवरी 2026 से होने वाले भव्य मज्जिनेन्द्र पंच बालयति पंचकल्याणक महामहोत्सव के अंतर्गत मुनिश्री108 प्रणीत सागर जी महाराज ससंघ ने धर्म नगरी देवली में णमोकार हॉस्पिटल के यहां से मंगल प्रवेश किया जहां पर समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों ने मुनिश्री के पादप्रक्षालन कर के उनकी अगवानी करी! मुनिश्री के प्रवेश के पूर्व देवली को भव्य तरीके से सजाया गया जगह जगह स्वागत द्वार, रंगोली बनाई गई एवं सर्व समाज के द्वारा मुनि श्री के पादप्रक्षालन किये गए! विकास जैन टोरडी ने बताया की भव्य जुलूस के पश्चात मुनि श्री के चन्द्रपभु मंदिर के बाहर मुनिसंघ की धर्मसभा का आयोजन हुआ।

जिसमें सर्वप्रथम समाज अध्यक्ष एवम सभी मंदिर के अध्यक्ष द्वारा पादप्रक्षाल, दीपप्रज्वलन, एवम चित्र अनावरण का आयोजन हुआ! उसके पश्चात मुनि श्री ने धर्मसभा को सम्बोधित किया एवम पंचकल्याणक की भूमिका के बारे में बताया! मुनिसंघ के स्वागत में समाज अध्यक्ष बंशीलाल सर्राफ, नगरपालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, भीमराज जैन, मंजू जैन, समस्त पार्षद सहित महावीर जैन धुंधरी, कजोड़मल जैन खेड़ा, ओमप्रकाश टोरडी, पदमचंद जैन टोरडी सहित पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष विनोद जैन मोतीपुरा,चन्द्रकान्ता जैन,लक्की सर्राफ,महावीर लाइट, मुकेश चौसला, दीपक बाजटा, उत्तम धुंधरी सहित सैकड़ों श्रावकों ने मुनि संघ की आगवानी करी 17 दिसम्बर को नगरपालिका टीनशेड में पंचकल्याणक के पात्रों का चयन का आयोजन मुनि श्री के सान्निध्य में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *