अम्बापुरा कॉलोनी से श्री सांवलिया सेठ मंदिर देवली के लिए निकली प्रथम यात्रा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री सांवलिया सेठ जी के प्रति आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत अम्बापुरा कॉलोनी से रविवार को श्री सांवलिया सेठ मंदिर, देवली के लिए प्रथम धार्मिक यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान “जय श्री सांवलिया सेठ” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सांवलिया सेठ जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धा के साथ यात्रा में सहभागिता की। अम्बापुरा कॉलोनी से निकली यह प्रथम यात्रा क्षेत्र में धार्मिक एकता, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश देती नजर आई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। देवली पहुंचने पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर निर्माण विकास समिति द्वारा यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं का सम्मान करते हुए उनका अभिनंदन किया गया तथा यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया गया। यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं ने कहा कि श्री सांवलिया सेठ जी की कृपा से अम्बापुरा कॉलोनी से शुरू हुई यह धार्मिक यात्रा आने वाले समय में भी श्रद्धा और भक्ति के साथ निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *