देवली में नौ दिवसीय भव्य नवरात्रि गरबा महोत्सव का आयोजन आज से, अटल उद्यान में सजेगी रास-गरबा की शाम।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका देवली द्वारा आयोजित नौ दिवसीय भव्य ‘नवरात्रि गरबा महोत्सव’ का रंगारंग शुभारंभ आज से होने जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2026 तक अटल उद्यान, देवली में चलेगा।

​जनप्रतिनिधि करेंगे विधिवत शुभारंभ….

​महोत्सव का भव्य शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी, उपाध्यक्ष नेमी चंद जैन एवं समस्त पार्षद गणों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। कार्यक्रम के अवसर पर देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर सहित क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

​प्रतिदिन शाम 8:15 बजे से जमेगी गरबा की धुन….

पंकज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन शाम 8:15 बजे से गरबा व डांडिया रास का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर अटल उद्यान में भव्य मंच, आकर्षक रोशनी और साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई है। नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *