नामांकन वापसी से होने लगी चुनावी तस्वीर साफ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन वापसी का दौर शुरू हो गया। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले रहे हैं। नगर पालिका चुनाव के तहत वार्ड नं. 19 में राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिला। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे राजकुमार चन्देल एवं अनूप पाटनी ने अपना नामांकन पत्र वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी रवि बलसोरा (हनुमान) के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया। दोनों प्रत्याशियों ने वार्डवासियों से रवि बलसोरा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन (डाबर) एवं भाजपा प्रत्याशी रवि बलसोरा ने राजकुमार चन्देल एवं अनूप पाटनी का समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, वार्ड नं. 19 के वार्डवासियों ने भी दोनों प्रत्याशियों के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। समर्थन के बाद वार्ड नं. 19 में भाजपा प्रत्याशी रवि बलसोरा के पक्ष में चुनावी माहौल और अधिक मजबूत होने की बात कही जा रही है। उधर निर्दलीय प्रत्यासी लोकेश लक्षकार की पत्नी रेखा लक्षकार ने वार्ड नं 18 से भारतीय जनता पार्टी प्रत्यासी संजय शर्मा की पत्नी अंजू शर्मा के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस दौरान उमाशंकर खूंटेटा, पंकज शर्मा व संजय शर्मा भी साथ मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *