देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, अजयमेरू डिपो की रोडवेज बस वाहन संख्या RJ01 PA 5743 में देवली से अजमेर आते समय नापाखेड़ा से सांवर के बीच अज्ञात कारणों से पिछले टायर में आग लग गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए, बस में तैनात परिचालक विष्णु राठी ने सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर मौके पर ही आग पर काबू पा लिया।
इस दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना त्वरित कार्रवाई की। जिससे निगम की संपत्ति को होने वाले संभावित भारी नुकसान को रोका जा सका तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। परिचालक विष्णु राठी द्वारा प्रदर्शित यह साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी पूर्ण कार्य प्रशंसनीय है।


