पार्षद हेमेंद्र सिंह की सक्रियता ने देवली गांव वासियो का दिल जीता,सभी कर रहे प्रशंसा।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगरपालिका क्षेत्र के देवली गाँव के वार्ड नंबर 2 से पालिका सदस्य हेमेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू बना का नाम इस समय विशेष चर्चा में है। इसका कारण है विकास की राह पर चलने का जुनून। हालांकि गुड्डू बना ने वार्ड नंबर 2 से जीत हासिल की है मगर ग्राम के सभी वार्ड वासियो को विकास कार्यो की उम्मीद सिर्फ इन्ही से है किसी भी वार्डो की किसी समस्या के समाधान की आस लेकर लोग इनके पास ही पहुँचते है ओर ये किसी को निराश भी नही होने देते। खुद के व्यक्तिगत खर्च पर समस्या का निस्तारण कर देते है। अभी हाल ही में चामुंडा माताजी मंदिर में पेयजल सुविधा के लिए हेमेंद्र सिंह चौहान ने पानी की टंकी लगवाई जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली है। वही केसर माताजी मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही खेली कुएं पर पेयजल मोटर लगवाई। इंद्रपुरा अजमेर पुराने मार्ग से बम्बूल सफाई कर रास्ता सुगम करवाया। पीएचसी में व्यवस्था पर ली जानकारी,व्यवस्थाओ में सुधार हेतु बीसीएमओ को अवगत करवाया।नगर पालिका के ग्राम देवलीगांव के वार्ड 2 में पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर पार्षद हेमेन्द्र सिंह चौहान (गुड्डू बना) ने उपखंड अधिकारी को पत्र लिखकर अवैध नल कनेक्शनों की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्षद ने पत्र में बताया कि वार्ड के खटीक मोहल्ला, मीणों की हत्थाई के पास और कुम्हार मोहल्ले में बीसलपुर पेयजल परियोजना (जेजेएम) के तहत काफी समय पहले नल कनेक्शन किए गए थे। आरोप है कि कई लोगों ने एक ही घर में तीन-तीन कनेक्शन करवा रखे है। इससे इन मोहल्लों में लंबे समय से सुचारू पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पार्षद के अनुसार, समस्या से कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने पूरे देवलीगांव में अवैध कनेक्शनों की जांच कर कार्रवाई करने तथा वार्ड 1, 2, 3, 4 और 35 में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। देवली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधाओं की कमी और चिकित्सक की अनियमित उपस्थिति का मामला सामने आया है। वार्ड पार्षद हेमेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नियुक्त चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक महीने में चार-पांच बार ही केंद्र पर आते हैं। इससे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि केंद्र में प्रसव की सुविधा उपलब्ध नहीं है और कई आवश्यक जांचें भी नहीं होती हैं। इन समस्याओं से अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ है। पार्षद चौहान ने बताया कि शुक्रवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में समस्या रखने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकारी नहीं मिले। उन्होंने कहा कि नियमित चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, आवश्यक जांचें शुरू करने और प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जल्द ही बीसीएमओ को ज्ञापन दिया जाएगा। जनहित में हेमेंद्र सिंह आगे भी बोर्ड़ बैठक,अध्यक्ष,अधिकारियों को आमजन की समस्या पर ध्यान खींचकर समाधान का हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।








