खेल मैदान पर सड़क निर्माण रोकने एवं मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग,सौंपा ज्ञापन।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"source_ids":{},"source_ids_track":{},"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":3,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को देवली गाँव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की भूमि को सड़क निर्माण रोकने एवं मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग को लेकर देवली गाँव के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपा गया है।जिसमें बताया गया है कि  खसरा नंबर 5331/2400 जो कि 28 नवंबर 2025 को तहसीलदार द्वारा गठित टीम द्वारा उक्त खेल मैदान का सीमा ज्ञान किया जा चुका है जिसमें स्पष्ट रूप से खेल मैदान की सीमा निर्धारित हो गई है इसके बावजूद भी संबंधित ठेकेदार द्वारा नियमों के अवहेलना करते हुए सड़क का निर्माण कार्य निरंतर जारी रखा हुआ है जिससे खेल मैदान की भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि  खेल मैदान विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है अवैध सड़क निर्माण के कारण खेल मैदान का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है जिससे ग्रामीण एवं विद्यार्थियों में भारी रोष व्याप्त है अतः खेल मैदान की भूमि पर किए जा रहे हैं अवैध सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाते हुए खसरा नंबर 5331/24 की भूमि को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करवाने व दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित  कानूनी कार्यवाही करने व खेल मैदान को सुरक्षित रखने हेतु स्थाई व्यवस्था करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में सुरेश, दामोदर, आशीष, महेंद्र, हेमंत, शिवराज गुर्जर, शिवचरण जाट,राजकुमार, देवेंद्र, धनराज, देवलाल, अशोक, रामदेव, शिवराज, अनिल, लोकेश कुमार, तेजराज, मोइन, सुभद्रा व महावीर  लोग समेत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *