न्यूलक्स अकैडमी के छात्रों ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, सिरोही का भ्रमण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। न्यूलक्स अकैडमी के छात्रों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, सिरोही का भ्रमण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एसोसिएट डीन डॉ. _अंकित चोकडीवाल एवं अन्य विभागाध्यक्षों ने छात्रों का स्वागत किया।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने महाविद्यालय की कृषि प्रयोगशालाओं, बागवानी इकाई, पौध संरक्षण विभाग और फसल अनुसंधान क्षेत्रों का अवलोकन किया। विभाग के विशेषज्ञों ने छात्रों को विभिन्न फसलों की वैज्ञानिक खेती, रोग प्रबंधन, एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। महाविद्यालय के कार्यकम प्रभारी शिव राम धाकड़ के साथ अविनाश जांगिड ने कहा कि, “इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों को कृषि के व्यावहारिक पक्ष को समझने का अवसर मिलता है

जिससे उनकी ज्ञान में वृद्धि होती है।” छात्रों ने भी इस अनुभव को बहुत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किताबों में पढ़ी कई चीज़ों को यहाँ प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा। भ्रमण के अंत में सभी छात्रों को महाविद्यालय की ओर से शुभकामनाएँ दी गईं और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *