देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को कांग्रेस कमेटी कार्यालय (पेट्रोल पंप चौराहा)पर कार्य समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता कॉन्ग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने की। उक्त कार्य समिति बैठक में सभी सदस्यों का सूत की माला पहनाकर पूर्व अध्यक्ष मुकेश गर्ग द्वारा स्वागत किया गया।ओर सभी सदस्यों का परिचय करवाया गया।
बैठक में अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने बुथ कमेटी गठित करने,बी एल ए नियुक्त करने, आगामी नगर पालिका चुनाव मजबूती से लडने,शहर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।साथ ही सभी कार्यसमिति सदस्यों से अनुरोध किया कि प्रत्येक सदस्य अधिक से अधिक पेड़ लगायें वृक्षारोपण कार्य करे। इसके लिए शहर कार्यसमिति 101पेड लगाकर शुरूआत करेंगी। आमजन की समस्याओं पानी, बिजली को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जाएगा। जिसमें सभी कांग्रेस जन समिल्लित होंगे। मुख्यतः स्मार्ट मीटर का विरोध भी दर्ज करवाया जायेगा
इस अवसर पर टीकम चंद सेन, शम्मी भाई रंगरेज, त्रिलोक बेरवा सम्पत सुवालका, राजेन्द्र चांवरिया, राहुल सुवालका, राजीव जैन, राम निवास मीणा,दिनेश जैन, मनजीत काका, राजू ग्वाला,सजग खंडेलवाल, राजू पाठक, विनोद धर्मानी, सलीम खान, फ़ूल सिंह मीणा, नन्द किशोर माली,नीरज शर्मा प्रदेश महासचिव आई टी सेल सहित शामिल रहे।



