भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बुधवार को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस पर राकेश शर्मा अध्यक्ष परिवहन फेडरेशन के नेतृत्व एवं मोहन सोनी की अध्यक्षता में गेट पर ध्वजारोहन किया गया एवं गेट मीटिंग का आयोजन किया। इसमें भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के कार्य समिति सदस्य बद्रीलाल श्रृंगी द्वारा भारतीय मजदूर संघ की स्थापना और श्रम क्षेत्र में इसकी उपलब्धियां पर प्रकाश डाला गया की किस तरह भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से पहले कम्युनिस्टों का इस क्षेत्र में कब्जा था

जिनके लिए राष्ट्रीय हित महत्व नहीं रखते थे उनका एक ही नारा था चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगे पूरी हो इस प्रकार उस समय परम पूजनीय गुरूजी के निर्देशानुसार दंतोपंत ठेगड़ी ने 23 जुलाई 1955को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की आज कुशल नेतृत्व के द्वारा भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र हित उद्योग हित एवं श्रमिक हित की अवधारणा लेकर श्रमिक जगत में अपने कार्य को निरंतर गतिमान है

राजस्थान परिवहन निगम कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश मंत्री राजकुमार राठौर द्वारा बताया गया कि परिवहन के क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ द्वारा किस प्रकार कार्य किया जा रहा है बैठक की समापन मे मोहन सोनी द्वारा बताया गया की सेवानिवृत्ति के बाद भी किस तरह राष्ट्रवादी संगठनों में रहते हुए राष्ट्र सेवा की जा सकती है बैठक के बाद लड्डू का वितरण किया गया ध्वजारोहन मे नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश सोनी अजीत यादव इंदु प्रकाश शर्मा शंभूनाथ सुरेश शर्मा महेंद्र भटनागर सहित भारतीय मजदूर संघ की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *