देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। माहेश्वरी महिला मंडल देवली के तत्वाधान में लहरिया महोत्सव का आयोजन पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ किया गया। अध्यक्ष वंदना तोषनीवाल वो सचिव रेखा नवल मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा और वंदना के साथ की गई, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ।
महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेलों और रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनकी विजेता प्रीति बिरला दीपा मालु, ज्योति मूंदड़ा ,आशा भदादा और शुभा मालू रही । महिमा मालू व सोनू जाजू ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल की बहनों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे माहौल को रंग-बिरंगा बना दिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही “लेहरिया क्वीन प्रतियोगिता”, जिसमें बहनों ने रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में रैम्प वॉक कर अपनी प्रस्तुति दी।
निर्णायक मंडल द्वारा रेखा मालपानी को लहरिया क्वीन का खिताब प्रदान किया गया। वहीं वर्षा मालू को सावन की रानी चुना गया। संचालन कमलेश मूंदड़ा द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम में मंजू तोतला ,आशा बिडला, मधु मालू अनीता तोतला ,सुमन मालपानी, रेखा शशि भूषण मूंदड़ा ,कल्पना आगीवाल ,सपना गुप्ता ,सोनू मूंदड़ा,नयन तोषनीवाल, प्रतीक्षा माहेश्वरी सहित मंडल की सभी महिलाएं शामिल रही। मंडल के इन कार्यक्रमों का उद्देश्य हमारी संस्कृति को जीवंत करना है और इन उत्सवों के माध्यम से उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सकता है।



