अस्पताल में व्याप्त समस्याओं से अवगत करवाया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के लोगों ने मंगलवार को राजकीय उपजिला चिकित्सालय के अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता से मुलाकात की और अस्पताल में व्याप्त समस्याओं से अवगत करवाया। शहरवासियों ने 10 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं का समाधान करने की बात कही।

1. मरम्मत / रिपेयर कार्य राजकीय चिकित्सालय में डी.सी.सी. सेन्टर एवं चिकित्सालय में क्षतिग्रस्त स्थानों पर मरम्मत या रिपेयरिंग कार्य करावें।

2. मरीजों को एक्सरा और खुन की जाँचों को प्राप्त करने में लगने वाले अनावश्यक समय से राहत दिलाकर रिर्पोट जल्द दिलवाये।

3. रात्रीकालिन में ई.सी.जी. मशीन सेवा चालु रहे और ई.सी.जी. मशीन 12 चैनल वाली मगवाई जावे जिससे मरीजों को राहत मिल सकेगी।

4. मेडिकल रिलिफ सौसायटी की मिटिंग समय-समय पर हो जिससे एम.आर.एस. फन्ड से उपजिला अस्पताल के समस्धानों की कमी पूर्ति की जा सके जिससे मरीजो को मुल-भूत सूविधाओं के लिए भटकना नही पड़ेगा।

5. एम.आर.एस. फन्ड जो लगभग 1,50,0000 अक्षरे एक करोड़ पचास लाख रू. है उसका मरीजो के उपचार हेतु सुविधाओं के लिए उपयोग में खर्च किया जाए।

6. तैयार ब्लड बैंक की बिल्डीग में जल्द से जल्द ब्लड बैंक शुरू हो इसका प्रयास किया जावे।

7. साफ-सफाई बैडशिट धुलाई के जिम्मेदारीया तय कर व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के लिए पाबन्द किया जावें।

8. खुन की जाँच के लिए Fully Automared Biochemisstry analyzer की उपलब्धता करवाए जिससे मरीजो को जल्द जॉच मिल सकेगी।

9. उपजिला चिकित्सालय में 2D Echography machime मशीन की उपलब्धता करवाकर हार्ट मरीजो को उपचार में राहत दिलवाये ।

10. अस्पताल परिसर मे उपलब्ध जॉचों को अस्पताल में ही करवाये बाहर के लिए रेफर नही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *