तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब,लोगों में दिखा देश भक्ति का जज्बा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” को लेकर बुधवार को शहर में स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा रैली पेट्रोल पंप चौराहा से रवाना हुई और जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया। नगर पालिका गेट पर पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने विधायक राजेंद्र गुर्जर और पंचायत समिति प्रधान बनवारी लाल जाट का माला और साफा पहनकर स्वागत किया।

 

हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने “हर घर तिरंगा, भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय जवान जय किसान” सहित नारों से पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा रैली पेट्रोल पंप चौराहे से रवाना होकर नगर पालिका, अग्रसेन बाजार, छतरी चौराहा होते हुए ममता सर्कल पर समाप्त हुई, जहां विधायक राजेंद्र गुर्जर और पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।


व्यापार महासंघ ने स्वागत किया….

 

स्वाधीनता दिवस को लेकर बुधवार को आयोजित तिरंगा यात्रा का व्यापार महासंघ की ओर से स्वागत किया गया। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज जैन एवं महासंघ के संयोजक सुनील सिंहल, राजीव भारद्वाज, विनोद साहू, प्रशांत, मुकेश गोयल, सोनू जैन, महेंद्र गोयल, महेंद्र जैन, हंसराज, लवेश बिलोची, मनोज गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *