पीएम श्री दूनी में एक पेड़ मां के नाम अभियान का हुआ शुभारंभ।

स्काउट अधिकारियों,अभिभावकों व छात्रों के साथ स्कूल स्टाफ ने रोपे 101 पौधे…..

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण का शुभारंभ शनिवार को हुआ। शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में देवली स्काउट और गाइड स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत,कोषाध्यक्ष खेमराज मीणा,क्वार्टर मास्टर मुकेश प्रजापत एवं रॉवर रमेश नागवंशी के आतिथ्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका एवं वृक्षारोपण प्रभारी लादू लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक वृक्ष मां के नाम लगाकर के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ ने छात्रों के साथ 101 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जिसमें बॉटल पाम,एरिका पाम, हारसिंगार,चांदनी,अशोका,नींबू,अंजीर,हाइबैकस,क्रोटन आदि औषधीय एवं सजावटी, पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ये धरती हमारी मां है और वृक्ष धरती का श्रृंगार है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा,प्राध्यापक सीमा शेर,महावीर प्रसाद बडग़ुर्जर,गिरधारी लाल शर्मा,राजेश कुम्हार,दिलराम मीणा,सोना मीणा, गंगाराम अटल,हेमराज बलाई,मधु सेन,अशोक शर्मा,शोराम गुर्जर,मनीषा जैन,संध्या किरण,हेमराज चौधरी, तेजकरण अटोलिया शिवजी लाल जाट,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शंकर लाल मीणा,लखपत सिंह प्रतिहार सहित स्कूल स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *