दूनी में उत्साह और जोश के बीच धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव।

* भामाशाह सम्मान,एलुमनी मीट,प्रतिभा सम्मान,पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित…..

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र गुगलिया विशिष्ट अतिथि के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव ने की। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभा सुविधा की मोहताज नहीं होती प्रत्येक बालक में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य छुपी होती है और शिक्षक का दायित्व है कि उस प्रतिभा को खोज कर बाहर लाने का प्रयास करें।

उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शैक्षणिक,सह शैक्षणिक एवं खेल में प्रतिभा दिखाने वाले 75 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही अपना विद्यालय अपना भामाशाह,वृक्ष मित्र,वृक्ष संरक्षक एवं विद्यालय के पूर्व छात्रों का साफा,सोल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी एवं उप प्रधानाचार्य सीमा शेर ने बताया कि कार्यक्रम में घूमर, बाईसा रा बीरा, रजपुता न ख़माघनी आदि प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अपनी विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि शिवराज बराला बालमुकुंद भारद्वाज,एसएमसी सदस्य सत्यनारायण तिवारी,राम लक्ष्मण गुप्ता समाजसेवी पदम अजमेरा, महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष पारीक,ख़्वासपुरा विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुराधा कलवार,अर्जुन लाल रेगर, अभिभावक, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *