देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के ग्राम पनवाड़ में आज देवली तहसील के सिंचाई परियोजना की दृष्टि से तीसरी सबसे बड़ी परियोजना पनवाड़ सागर की नहरो को लेकर सिंचाई विभाग के गोदाम में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दिनांक 03 दिसम्बर 2025 को 10 बजे पनवाड़ के सिचाई विभाग गोदाम पर पनवाड़ तालाब की सिंचाई नहरे छोड़ने पर चर्चा हुई ।
जिसमें पनवाड, सेन्दियावास, बासलक्ष्मणा, नृसिंहपुरा, गोपीपुरा, सिरोही, गांवडी, खेडा,कुशालपुरा के किसान सम्मिलित हुए। मिटिंग में सभी ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये । सभी की भावना और सहयोग को देखते हुए । सिचाई विभाग के सहायक अभियंता नरेश गुर्जर एवं पनवाड़ सागर के अध्यक्ष लादूलाल मीणा ने सभी किसानों की सहमति से दिनांक 04 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे पनवाड़ सागर की तीनों नहरों को खोलने की घोषणा करते हुए सभी किसानों से निवेदन किया कि समय पर नहरे खोलने हेतु उपस्थित रहे। मिटिंग के दौरान , एडवोकेट रणजीतसिंह बैरवा, गजराज सिंह, किशनसिंह, सूरजमल माली, पारस सैनी, महावीरमाली पेंटर, मेघराज कुमावत, त्रिलोक चन्द, सोमाराम सेन्धियावास, रामप्रसाद वैष्णव, शहीद अहम्मद सहित कई किसान उपस्थित रहे।


