|

जनसेवा समिति का लक्ष्य असल जरूरतमंद तक पहुँचे जरूरत की सामग्री :-नवल मंगल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली द्वारा जरूरतमंद बालक बालिकाओं को देवली व देवली के आस पास के गांवों में स्थित विद्यालयों में गर्म जर्सी व जूते व मौजे वितरित किये गये। कलानाडा, रूपारेल, रघुनाथपुरा, दूदावास, भांड बस्ती, सक्लीगरों की विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूल में 180 जर्सी वितरित की गयी। साथ ही 60 बालक बालिकाओं को जूते व मौजे भी दिये गये। सभी बच्चे जर्सी पाकर प्रफुल्लित थे।

इस मौके पर नवल किशोर मंगल ने कहा कि जनसेवा समिति का लक्ष्य है कि असल जरूरतमंद तक जरूरत की सामग्री पहुँचे। इस कार्य में जन सेवा समिति के अध्यक्ष नवल मंगल के साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। जहां महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र जिंदल, घीसा लाल टेलर, श्याम लाल पारीक, प्रहलाद शर्मा, नवल जांगिड, सुरेन्द्र सिंह शक्तवात, राजेंद्र शर्मा सावर, महेश दाधीच, कन्हैयालाल लूनीवाल, एवम महेंद्र कुमार जोशी ने अपनी पूरी पूरी सेवाए दी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *