*जय भीम के जयकारों से गूंज उठा देवली शहर….
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विशाल रैली का आयोजन हुआ। अंबेडकर विचार मंच विकास समिति देवली की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के तहत जुलूस की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे डाक बंगला देवली से हुई। जहा शहर भर में दर्जनों जगह रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अंबेडकर सर्किल (ममता सर्कल) देवली के पास आम सभा का आयोजन रखा गया। अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष पप्पू लाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी देवली व देवली के आसपास की जनता को अंबेडकर साहब के विचारों के प्रति जागरूक करना व अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित करना था।
अभिभाषक संघ देवली ने किया अंबेडकर रैली का स्वागत।
देवली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर विशाल रैली का आयोजन हुआ। जहां संघ के अध्यक्ष ललित चौहान की अगुवाई में दर्जनों वकीलों ने रैली पर पुष्प वर्षा की।

मयूर स्कूल के बैनर तले पुष्पवर्षा की व शरबत पिलाया।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। यहाँ अंबेडकर जयंती के अवसर पर बस स्टैंड के पास पंचोली मोबाइल के बाहर मयूर स्कूल के बैनर तले स्कूल के निदेशक अजय मेवाड़ा के सौजन्य से रेली में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की व मिल्क रोज शरबत पिलाया गया। इस मौके पर अजय मेवाड़ा,आशीष पंचोली, मनोज शर्मा व यज्ञेश दाधीच सहित लोगो ने बाबा साहब के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित किये।

भाजपा शहर मंडल द्वारा अंबेडकर जयंती मनाई गई।
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अम्बेडकर सर्कल पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी प्रतिमा पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी पर प्रकाश डाला हुए कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को सच्चा सम्मान दिया है भाजपा ने ही बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया ओर जहां बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म, शिक्षा, दीक्षा, निर्वाण हुआ उन सभी स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। इसके बाद शहर में निकली है। शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।इस अवसर पूर्व मंडल अध्यक्ष आर पी धाकड़,शहर मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी दिनेश जैन,आशीष पंचोली शहर महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल,शहर मंत्री मुकेश मीणा, देवली शहर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा, राजकुमारी सेन, सुनील सेठी, नन्द सिंह शक्तावत, कुलदीप सेन, शिव धाकड़, राकेश ओसवाल, सुरेश अग्रवाल , राजीव गोयल, बंसी मेघवंशी, यज्ञेश दाधीच,लोकेश लक्ष्कार ,लोकेश सेन, ,नवरंग वर्मा,कैलाश सोनी, भरत वाल्मीकि,सोनू चांगरा,धनराज प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कुचलवाडा पंचायत में बाबा साहेब को याद किया,उनके सिद्धांतो पर प्रकाश डाला।

शहर के समीपस्थ ग्राम पंचायत कुचलवाडा में अंबेडकर जयंती के अवसर पर समाजसेवी ठाकुर रामसिंह शक्तावत के नेतृत्व में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की गई। शक्तावत ने अंबेडकर के सिद्धांतो के विषय पर चर्चा की। इस मौके पर रामसिंह शक्तावत,दीपक जीनगर,ओम प्रकाश प्रजापत,नरेन्द्र सिंह भाटी,कमल,विकाश गुर्जर,ओम प्रकाश बातेडिया,शिवराज जीनगर शिवा आर्ट व कमलेश मीणा समेत लोग मौजूद रहे।




