देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, देवली के बी.वी.एससी. एण्ड ए.एच. प्रथम वर्ष (सत्र 2025-26) में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वेटरनरी महाविद्यालय, देवली के अधिष्ठाता डॉ. आर.एस. राठौर व निदेशिका नीलू अग्रवाल ने नवागंतुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश की बधाई दी एवं महाविद्यालय के इतिहास, संरचनात्मक ढांचे एवं पशुपालन के विकास में इस महाविद्यालय के योगदान के बारे में बताया। प्रो. राठौर ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहते हुए शिक्षण श्रेष्ठता हासिल करने एवं सर्वांगीण विकास की बात कही।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी ने एक सबसे प्रगतिशील क्षेत्र में अपना नामांकन कराया है। कार्येक्रम में नवागंतुक विद्यार्थियों का उनके सीनियर विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्प देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में, सहायक आचार्य डॉ. भार्गव और डॉ. मोनिका ने मंच का संचालन किया। उन्होंने बताया कि पशुपालन का राज्य ही नही अपितु देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। संस्थान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सारी सुविधाएँ जैसे खेल-कूद, एन.एस.एस., साहित्यिक और सांस्कृृतिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। आप मानसिक और अन्य सभी तरह की तनाव से मुक्त होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासित होकर प्रयत्न करें।
उन्होंने पशुचिकित्सा क्षेत्र के विभिन्न आयामों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृृत जानकारी प्रदान की। अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने उनसे अपने बच्चों की प्रगति को लेकर सचेत् रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर समस्त विभागों के डॉक्टर्स उपस्थित रहे। ओरियंटेशन कार्यक्रम के उपरांत डॉ. भार्गव ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, पशुधन फार्म एवं पशुचिकित्सा संकुल का भ्रमण करवाया।


