देवली: श्री गंगा गुरिया बालाजी मंदिर में 23 जुलाई से गूंजेंगे अखंड रामायण के पाठ, तैयारियां शुरू।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।  स्थानीय शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘श्री गंगा गुरिया बालाजी मन्दिर’ में आगामी 23 जुलाई गुरुवार से भव्य अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर प्रबंधन और स्थानीय भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समिति से जुड़े हुकम चंद टेलर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस अखंड रामायण पाठ में क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भाग ले सकेंगे। समिति ने आम जनता और भक्तगणों से अपील की है कि जो भी श्रद्धालु अपनी ओर से रामायण पाठ करवाने के इच्छुक हैं, वे समय रहते अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर लें ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जा सकें। आयोजन को लेकर श्रीगणेश जी महाराज बोरड़ा के दरबार मे उपस्थित होकर निर्माण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जिंदल के नेतृत्व में अन्य भक्तगणों द्वारा गणपति को निमंत्रण दिया गया। वही गौरी पुत्र गणेश से उक्त कार्यक्रम को निर्विघ्न सम्पन्न करवाने हेतु प्रार्थना की गई। संस्थापकों और आयोजकों के अनुसार, इस पावन अवसर पर रामायण पाठ का श्रवण और आयोजन करना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। सभी भक्तों से इस धार्मिक उत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।
​पाठ की अग्रिम बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। ​संजय जोशी: 9252968301,​यतेन्द्र जोशी: 9667955662……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *