अशोका शूटिंग अकादमी के शूटर कर रहे नाम रोशन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली क्षेत्र के खिलाड़ी ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करते हुए आगे होने वाली प्रतियोगिता में जगह बनाई है। कोच अभय सिंह शक्तावत ने बताया कि निशानेबाज गजराज सिंह , करण बचेतिया , शिवम् शर्मा , रुद्राक्ष शर्मा , हर्षल सिंह , ध्रुव कुमार ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की है। अशोका शूटिंग अकादमी की इन खिलाड़ियों ने मात्र एक वर्ष में प्री-स्टेट, स्टेट, जोनल स्तर ओर राष्ट्रीय स्तर को पार कर अब ‘इंडिया टीम ट्रायल’ की ओर निशाना साधेंगे । अब सभी का लक्ष्य देश के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों के बीच अच्छा प्रदर्शन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *