मां बीजासन गौशाला कुंचलवाड़ा कलाँ में रंगोली बनाकर गोवंश को लगाया भोग…..
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हनुमान नगर क्षेत्र में नवीन कृषि मंडी के सामने स्थित मां बिजासन गौशाला में गौ सेवकों द्वारा अनूठे तरीके से जन्मदिन मनाया गया। गो भक्त घनश्याम शर्मा ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए गौ माता सेवार्थ बहुत ही नेक कार्य किया। गौशाला के गौसेवको ने बताया कि बुधवार को अमरवासी निवासी गौभक्त घनश्याम शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष में मां बिजासन गौशाला कुंचलवाड़ा कला में विभिन्न फल एवं सब्जियां,हरा चारा ,गुड़ की रंगोली बनाकर गौ माता को भोग लगाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्मदिन के इस यादगार पल में मां बिजासन गौशाला के गौ सेवक परमेश्वर सोयल, चेतन शर्मा ,विष्णु सिंह राजावत रोहित सोयल, गोविंद सेन ,पवन सोयल, जगदीश मीणा समेत ब्रजराज गुर्जर, पुष्पेंद्र शर्मा ,दुर्गा लाल जांगिड़,अशोक गुर्जर, रामराज गुर्जर ,,पिंटू सोयल ओम प्रकाश उपाध्याय, लोकेश शर्मा,आशिष शर्मा समेत कई गो भक्त उपस्थित थे।


