देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस एवं कैरियर डे रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात स्वदेशी संकल्प दौड़ रैली का आयोजन किया गया NSS +2 प्रभारी रिंकू पंचोली ने बताया कि रैली में जिला संयोजक रन फॉर स्वदेशी एवं विकसित भारत के जिला संयोजक पंकज शर्मा, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा राजकीय महाविद्यालय से रविन्द्र जांगिड़, पीएम श्री विद्यालय से नौरतमल बलाई, बलबीर हिम्मत सिंह पप्पू लाल वर्मा सहित समस्त स्टाफ ने रैली में भाग लिया। स्वदेशी संकल्प दौड़ रैली की शुरुआत पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर नगर पालिका देवली, छतरी चौराहा होती हुई वापस स्थानीय विद्यालय पहुंची सभी विद्यार्थियों ने स्वदेशी संकल्प के नारे लगाते हुए रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


