पीड़ित परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को सेन समाज विकास समिति देवली की ओर से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपकर दो दिन पूर्व अग्निकांड में स्वाहा हुई हेयर कटिंग की दुकान के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि भरत कुमार सेन पुत्र सुवालाल सैन निवासी बंगाली कॉलोनी देवली जिला टोंक जिनकी एक केबिन जो सब्जी मंडी के बाहर स्थित थी उक्त केबिन दिनांक 04.05.2026 को प्रातः अचानक आग लग गई, एवं उक्त केबिन में रखा हुआ हेयर कटिंग का सामान व अन्य सामान पूरी तरह से आग के सुपुर्द हो गया। जिससे केबिन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। केबिन मालिक एक बीपीएल श्रेणी का व्यक्ति है तथा परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।अतः पीड़ित को राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है। जिससे की प्रार्थी को कुछ राहत मिल सके व आर्थिक सहायता से परिवार का जीवन यापन सुचारू रूप से चल सकें। ज्ञापन देने वालो में टीकम सेन,लोकेश सेन,रामलाल सेन,बजरंग लाल सेन,शंभू सेन,मोहनलाल सेन,दिनेश,प्रहलाद सेन व कैलाश चंद्र सेन समेत लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *