|

विराट हिंदू सम्मेलन हुआ,संतों का हुआ उद्बोधन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के पूर्ण होने पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम अटल उद्यान के टीन शेड में महावीर बस्ती द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम के सचिव अमित गौतम ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में संतों के उद्बोधन के द्वारा सारे हिंदू समाज को एक रूप करने का एवं सामाजिक समरसता व पांच परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में संत श्रवण मुनि श्री प्रणीत सागर महाराज एवं गोभक्त श्री मनीष दास जी महाराज ने आरएसएस के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन,स्व का भाव, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्यों व मूल्यों के निर्वाह पर विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान रमेश सोनी, कन्हैयालाल पीला, अशोक दुबे, प्रहलाद सेन, गोपाल धाकड़ ,संजीव शर्मा, सुरेंद्र नामा, महेश शर्मा सहित सर्व समाज के लोगों ने भागीदारी की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *