मानव धर्म शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में भव्य ‘फ्रेशर पार्टी’ का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मानव धर्म शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ‘फ्रेशर आयोजन किया गया । शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान मानव धर्म शिक्षण प्रशिक्षण में गुरुवार को सत्र के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु एक भव्य ‘फ्रेशर पार्टी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सस्थान के निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन…..

 

समारोह में वरिष्ठ छात्रों ने नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य, एकल नृत्य, समूह गान और मिमिक्री जैसी प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘महिला सशक्तिकरण’ पर ने सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कोटा से आये भारत के पहले लाफ्टर थेरे ओर सिंगर टीवी कलाकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ब्रांड एम्बेस्डर मिस्टर  जूनियर अन्नू कपूर ने  अपने शानदार प्रस्तुति के साथ ही सभी को हंसा हंसा कर लोट पोट कर दिन फिटनेश कोच शिवम सेन उर्फ लक्की भैया ने फिट रहने के टिप्स बताये।

मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन-

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मिस्टर और मिस फ्रेशर’ प्रतियोगिता रही। इसमें विट वॉक और टैलेंट राउंड में अपना कौशल दिखाया। निर्णायक मंडल द्वारा उनके आव बौद्धिक क्षमता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। जिसमे मिस्टर फ्रेशरः नवदीप सिंह सोलंकी] मिस फ्रेशरः [एकता मीणा को चुना गया। संस्थान के निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि “ऐसे विद्यार्थिों की झिझक दूर होती है और उनमें आपसी सामंजस्य बढ़ता है। शिक्ष सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियाँ अनिवार्य हैं।” उन्होंने नवागंतुक अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया। इस दौरान संस्थान का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *