देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आगामी 30 जनवरी शहीद दिवस को ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी देवली के सयुक्त तत्वावधान में देवली स्थित शहीद स्मारक स्थल पर बड़े ही श्रद्धापूर्ण रूप से मनाएगी । पार्टी के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस अवसर पर नगर, ब्लॉक व समस्त कांग्रेस जन प्रातः 11.00 बजे शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर पुष्पांजली अर्पित कर महात्मा गांधी व देश के शहीद वीरों को श्रद्धांजलि देकर उनके बलिदानों को याद करेंगे । तत्पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों का शॉल व माला पहनाकर कृतज्ञता प्रकट की जाएगी ।




