पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर,भट्टी पूजन हुआ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली शहर में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां जोरो पर है। यह आयोजन ज्योति कॉलोनी स्थित अयोध्या नगरी में आयोजित होगा। जिसमें करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार होगा। मंगलवार को महोत्सव की विशाल रसोई के लिए भट्टी पूजन हुआ।आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद जैन (मोतीपुरा) ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह नाश्ते और दोनों समय के भोजन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से शहर में विशेष लाइटिंग व सजावट का कार्य जारी है। कार्यक्रम की चर्चा पूरे जिले में है। चारो तरफ विनोद जैन के मैनेजमेंट की तारीफ हो रही है। शहर के मुख्य बाजार डिवाइडर पर जैन ध्वज सज चुके हैं। वही कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का कार्य प्रगति पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *