देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार श्री सांवरिया सेठ मंदिर के लिए मंदिर निर्माण का स्थान घोषित हो गया। शिवरात्रि के पावन अवसर पर आज भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण हेतु कार्य प्रारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य के मौके पर भक्त ओर समिति के पदाधिकारी गणों में हर्ष ओर उत्साह का माहौल है। यहाँ अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत,सचिव के.पी.नरुका,उपाध्यक्ष संपत सुवालका, सह सचिव पंकज जैन,दिनेश राणावत, लक्ष्मण सिंह शक्तावत,नरपत सिंह शक्तावत,मानसिंह मीणा,राजेश जैन एवं दर्जनों की संख्या में भक्तजन साक्षी रहे।
ठाकुर रामसिंह शक्तावत ने बताया कि ग्राम पंचायत की बैठक दिनांक 20.04.2023 के प्रस्ताव सं० 04 व ग्राम सभा दिनांक 26.01.2026 में प्रस्ताव व निर्णय अनुसार व उपखण्ड अधिकारी जहाजपुर के मौखिक मार्गदर्शन व जनभावना के मध्यनजर व श्री सांवलिया सेठ मन्दिर निर्माण समिति द्वारा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी लेने व विवादग्रस्त व माननीय न्यायालय द्वारा लगाई रोक अथवा विचाराधीन भूमि को छोडकर 100X100 फीट भूमि पर ही मन्दिर निर्माण करने के प्रस्तुत शपथ पत्र के आधार पर ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र की भूमि आराजी खसरा सं0 818/599 पर नियमानुसार मंदिर निर्माण किया जाता है तो ग्राम पंचायत कुंचलवाडा कलां को कोई आपत्ति नहीं है वही इसके तहत मन्दिर निर्माण स्वीकृति दी गई है।


