देवली में अवैध स्मैक सप्लाई पर पुलिस का प्रहार, स्मैक तस्कर शेरु गिरफ्तार, 11.190 ग्राम स्मैक बरामद।

* जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ स्मैक की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2.24 लाख….

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। थाना देवली पुलिस द्वारा गश्त एवं निगरानी बदमाशान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ शेरु के कब्जे से कुल 11.190 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹2,23,800 आँकी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर मादक पदार्थ एवं प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त किया गया। प्रारम्भिक अनुसंधान में आरोपी द्वारा कस्बा क्षेत्र में स्मैक की पुड़ियाँ बनाकर मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध सप्लाई एवं वितरण किया जाना प्रकाश में आया है। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर विस्तृत अनुसंधान जारी है। पुलिस ने बताया कि
आरोपी के पास से एक जीपर पैक पारदर्शी प्लास्टिक थैली में रखी कुल 05 कागजी पुड़ियों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ स्मैक, कुल वजन मय पैकिंग 1.870 ग्राम जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा गठित टीम में दौलतराम पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना देवली, शिवजीलाल उ.नि. हनुमान सिंह सउनि,अब्दुल वहाब हैडकानि.(विशेष भूमिका),इस्माईल कानि. (विशेष भूमिका),जीतराम कानि.,हुकमनाथ कानि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *