शुद्धता की कसोटी पर खरा : ‘कमल ब्रांड’ मूंगफली तेल,बाजार में बनाई पैठ।

बिजनेस न्यूज़….

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भीलवाड़ा जिले के रोपां स्थित बंसल इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित ‘कमल ब्रांड’ मूंगफली तेल अपनी शुद्धता और गुणवत्ता के दम पर बाजार में नई पहचान बना रहा है। स्थानीय किसानों से सीधे चुनी गई उत्तम गुणवत्ता की मूंगफली से तैयार यह तेल हाई-टेक फिल्ट्रेशन प्रक्रिया से गुजरता है। जिससे इसकी पौष्टिकता और प्राकृतिक स्वाद बरकरार रहता है। पूरी तरह से कोल्ड प्रेस्ड और आर्गेनिक होने के कारण यह केमिकल मुक्त और स्वास्थ्यवर्धक है, जो इसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए सुरक्षित बनाता है। विशेष रूप से हाई मुफ़ा गुणों से भरपूर होने के कारण यह हृदय के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। बंसल इंडस्ट्रीज के अनुसार, ग्राहकों तक सीधे फैक्ट्री से ताजा सप्लाई पहुंचाई जा रही है, जिससे मिलावट की कोई गुंजाइश नहीं रहती। हर बैच की मैनुअल क्वालिटी चेकिंग यह सुनिश्चित करती है कि उपभोक्ताओं को बिना मिलावट वाला प्राकृतिक तेल ही मिले। मूंगफली तेल के साथ-साथ कंपनी कच्ची घानी सरसों तेल और मूंगफली रिफाइंड तेल का भी उत्पादन कर रही है। कमल ब्रांड के ये उत्पाद अब सभी प्रतिष्ठित किराना दुकानों पर उपलब्ध हैं,जो स्वाद और सेहत दोनों का अनूठा संगम पेश करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *