देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गांवड़ी पंचायत के कल्याण पुरा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण संगीत मय कथा दिनांक 24-5-2026 रविवार से 30-5-2026शनिवार तक आयोजित होगी यजमान हंसराज नागर ने बताया कि कथा का समय प्रातः 10 से 4 बजे तक रहेगा। व्यास पीठ पर पंडित तुलसी राम शर्मा साकेत काॅलोनी देवली कल्याण पुरा वाले प्रति दिन मां शारदे के आशीर्वाद से प्रवचन करेंगे 24 मई रविवार को सुबह कलश यात्रा के साथ ही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ की शुरुआत होगी।






