देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ग्राम चांदली की झोपड़ियां में दिनाँक 16/6/2026 को चारभुजा मंदिर में कलश स्थापना ओर गर्भ गृह प्रवेश कार्यक्रम है। उक्त कार्यक्रम श्री श्री 1008 श्री रामकिशोर दास जी महाराज काटोला धाम सावर के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। जहाँ नवीन मंदिर गृह प्रवेश ओर कलश यात्रा के साथ ही दिनांक 17/6/2026 को हवन ओर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।





