देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। कल्याण पुरा गांव में आयोजित भागवत कथा में सोमवार को व्यास पीठ से प्रवचन देते हुए पंडित तुलसी राम शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को अहंकार का त्याग कर भगवान की भक्ति भाव से भजन करने से मनुषय सफल होता है। उन्होंने कहा की अहंकार से मनुष्य का पतन हो जाता है इस अवसर पर उन्होंने हिरण्याक्ष वध, वराह अवतार, भक्त ध्रुव चरित्र, सती दहन, रुद्र अवतार,शिव पार्वती विवाह की कथा विस्तार से सुनाई और शिव पार्वती की सजीव झांकी सजाई गई। इस अवसर पर देवली गौतम समाज के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंचोली और मंत्री राधेश्याम श्रोतिय ने व्यास जी का माल्यार्पण एवं श्री फल भेंट कर सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।





