टोंक जिले के पदाधिकारियों को राजस्थान शिक्षक संघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के 58वें प्रदेश महासमिति अधिवेशन कोटा में संपन्न हुआ अधिवेशन के दूसरे दिन संगठन की रीति-नीति के अनुसार सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। देवली उप शाखा अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी ने बताया कि
निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी उमेश मीणा तथा सहायक निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में सम्पन्न हुई। टोंक जिले से निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए:
कमलेश शर्मा देवली – प्रदेश प्रतिनिधि
हरपाल मीणा – प्रांतीय उपाध्यक्ष
श्रीजी लाल – संयुक्त मंत्री
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सार्वजनिक शिक्षा, शिक्षकों के अधिकारों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प व्यक्त किया। अधिवेशन के दौरान आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई, जिसमें 16 से 18 जून तक जिला स्तरीय वर्कशॉप, ब्लॉक स्तरीय वर्कशॉप तथा 25 जून को शिक्षा निदेशालय बीकानेर पर विशाल जंगी प्रदर्शन शामिल है।अधिवेशन में टोंक जिले के जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी जिला मंत्री राम प्रसाद धाकड़ सहित तहसील कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारी ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *