देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली स्थित बोयड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान, जिला टोंक की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली ने की। जिला संरक्षक प्रहलाद तलाईच ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जिला कार्यकारिणी के विस्तार के तहत रामराज तलाईच (देवली क्षेत्र), गोपाल तलाईच (दूनी क्षेत्र) एवं प्रहलाद असावरा (मालपुरा क्षेत्र) को जिला उपाध्यक्ष एवं तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया। इसी प्रकार सुरेश अजमेरा (देवली) एवं उदालाल (दूनी) को जिला महामंत्री, प्रेमचंद (देवली) को संगठन मंत्री, भैरूलाल मुगानिया को प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, सीताराम रिछिया को सह प्रभारी, बाबूलाल अजमेरा को कोषाध्यक्ष, राजेश मुगानिया को सचिव, हरिशंकर मांगाया को सह सचिव तथा रामदास असावरा एवं कैलाश बढ़ेरा को सलाहकार पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में तहसील स्तर पर भी नियुक्तियां की गईं, जिनमें शिवराज तलाईच (देवली गांव) को देवली तहसील अध्यक्ष, ओमप्रकाश सैनी को दूनी तहसील अध्यक्ष, हंसराज खरेटिया को मालपुरा तहसील अध्यक्ष, सोजीलाल बढ़ेरा को टोडारायसिंह तहसील अध्यक्ष तथा छगनलाल रातलिया को दूनी तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शेष तहसील कार्यकारिणी के गठन का निर्णय आगामी बैठक में किया जाएगा। बैठक में प्रथम तहसील स्तरीय सम्मान समारोह 30 जून से पहले दूनी तहसील में करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह, तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह, सामूहिक विवाह सम्मेलन, लाइब्रेरी संचालन, शिक्षा प्रोत्साहन तथा सामाजिक उत्थान जैसे विषय प्रमुख रहे।







