विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कुचलवाडा कलां NH52 में सबल ट्रस्ट, कोटा की टीम एवं वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. बृज किशोर सैनी द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा वर्ग को बीड़ी, सिगरेट, गुटखा,तंबाकू, जर्दा एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। डॉ. सैनी ने तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं से स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज की नींव हैं।कार्यक्रम में उपस्थित युवा सूरज सरकार,महेश गुर्जर ,अजय कुमार ,राहुल सरकार रामराज गुर्जर,कामडराम रैगर प्रदीप कुमार रमेश नाथ एवं खेमराज चौधरी ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *