देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला में इस बार मुनि वैराग्य सागर महाराज, मुनि सुयश सागर महाराज का पावन चातुर्मास होगा। सकल दिगंबर जैन समाज में उत्साह है। तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
चातुर्मास के लिए मुनि संघ का मंगल प्रवेश 15 जुलाई को सुबह 8:30 बजे जहाजपुर चुंगी नाका चौराहे से होगा। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी। मार्ग में श्रद्धालु मुनि संघ का पाद प्रक्षालन करेंगे। आशीर्वाद लेंगे। घरों के बाहर रंगोली सजाएंगे। पुष्प वर्षा से स्वागत करेंगे। मंगल प्रवेश को भव्य बनाने के लिए शहर में 51 स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता अंकित जैन डाबर ने बताया कि समाज के युवा, महिलाएं, विभिन्न संगठन तैयारियों में जुटे हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। विश्राम की व्यवस्था की जा रही है। भोजन की व्यवस्था की जा रही है। अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। चातुर्मास के संचालन के लिए विद्या वैराग्य वर्धिनी वर्षायोग समिति-2026 का गठन किया गया है। समिति के संरक्षक महावीर प्रसाद गोठा, पदम चंद अजमेरा, पदम कुमार पाटनी, निहालचंद सेठी बनाए गए हैं। संजय काला अमरवासी अध्यक्ष बने हैं। डॉ. विमल कुमार अजमेरा, महावीर कुमार बाकलीवाल उपाध्यक्ष बने हैं। शांतिलाल सोनी मंत्री बने हैं। हैं। गोविंद बाकलीवाल कोषाध्यक्ष बने हैं। जम्बू कुमार बिलाला को मुनि सेवा समिति का प्रभारी बनाया गया है। हुकमचंद सेठी, महावीर प्रसाद सांडला, नंदूलाल जैन, रविंद्र पाटनी, प्रदीप कुमार पाटनी सदस्य बनाए गए हैं। चातुर्मास की अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए अलग समितियां बनाई गई हैं। चातुर्मास के दौरान रोज प्रवचन होंगे। स्वाध्याय होगा। पूजन होगा। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे।







