शास्त्र सम्मत सत्संग बताता है, मनुष्य जीवन की कीमत क्या है।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। टोंक जिले की तहसील देवली में रविवार को संत रामपाल जी महाराज के – अनुयायियों द्वारा तेलियान धर्मशाला में विशाल सत्संग एवं निःशुल्क नामदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवली सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और शास्त्रों पर आधारित आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त किया। सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए महाराज ने कहा कि सत्संग की आधी घड़ी तप के वर्ष हजार। तो भी बराबर ना तुले, कहे कबीर विचार ।* सच्चे संत के सत्संग के तुल्य कोई वस्तु नही है, सत्संग से ही विवेक की जागृति होती है। सत्संग के द्वारा ही पूर्ण परमात्मा व उसे प्राप्त करने की जानकारी होती है। संत जी ने बताया कि पवित्र वेद, श्रीमद्भगवद्गीता तथा सुक्ष्म वेद अनुसार पूर्ण परमात्मा की भक्ति करने से मनुष्य का कल्याण संभव है। संत्सग में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि संत रामपाल जी महाराज द्वारा सत्संगों के माध्यम से मानव समाज को नशाखोरी, दहेज प्रथा, अंधविश्वास, पाखंड तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों को छोड़कर सदाचार, मानवता और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं ने शास्त्र आधारित आध्यात्मिक ज्ञान को ध्यानपूर्वक सुना तथा इसे जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय एवं बिस्किट की व्यवस्था भी की गई।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *