देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भामाशाह विवेकानंद कॉलोनी देवली निवासी अभिजीत शर्मा पुत्र दुर्गेश कुमार शर्मा ने श्री बोरड़ा गणेश जी मंदिर में करवाए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग हेतु मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को 11000 /(ग्यारह हजार ) रुपए भेंट किए ।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, कोषाध्यक्ष लादूराम बलाई ,सदस्य पप्पू लाल मीणा, चंद्रभान गोयल, जय सिंह मीणा मोतीलाल मीणा व अन्य सदस्यों ने भामाशाह का दुपट्टा व भगवान गणेश जी की छवि भेंट कर अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं दी।


