भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।  भारतीय जनता पार्टी देवली मंडल की बैठक अध्यक्ष अंकित जैन डाबर की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन अंबेडकर सर्कल पर आयोजित हुई। जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा दीपावली के अवसर पर मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए मिठाई, दीपक,पटाखे,पूजन सामग्री किट एवं शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ जिसको सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष खोला गया ओर शुभकामना संदेश सबको पढ़ कर सुनाया गया।

सभी कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामना दी ओर आभार जताया। बैठक में दीपावली स्नेहमिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही देश आत्मनिर्भर कैसे हो इस पर विचार विमर्श भी किया एवं स्वदेशी अपनाओ के पोस्टर भी दुकानों पर लगाए गए व लोगो को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री उमाशंकर खूटेंटा, प्रमोद मंगल, उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, दिनेश जैन, नवीन ग्वाला, मीडिया प्रभारी सुमित गौतम, शहर मंत्री नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन,नंद सिंह शक्तावत, कुणाल साहू कुलदीप सेन, सुनील जैन, राजेश मल्होत्रा ,प्रकाश चंदेल, अनिल ग्वाला, शिवजीराम धाकड़,दीपक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *