देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के बावड़ी बालाजी
मंदिर में मंगलवार को भक्तों ने ताली कीर्तन कर प्रभु को रिझाया व भक्ति में झूमते हुए नृत्य किया। पुजारी चेतन वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर भक्त मंडली द्वारा बालाजी महाराज के पोषबड़े का भोग लगाया व पंगत प्रसादी भी हुई। बालाजी के मनमोहक चोला भी चढ़ाया गया। आज शाम को बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान जी मंदिर में भी पोषबड़े का भोग लगाया जाएगा। पुजारी नंद किशोर हावा ने कहा कि प्रसादी वितरण में सभी भक्त आमंत्रित है।

बहरिया बाला जी मंदिर में सुंदरकांड व पंगत प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित।
दूदू रोड़ मालपुरा स्थित बहरिया बाला जी मंदिर में देर रात्रि मंगलवार को अष्टम विशाल पोष बडा महोत्सव कार्यक्रम में भक्तों की अपार भीड़ प्रसाद लेने व पंगत प्रसादी करने पहुंची। श्रद्धालुओ ने बालाजी के दर्शन किये व सामूहिक संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ करते हुए आनंद में लीन होकर नाचते हुए नजर आए मुकेश धायल ने सुंदरकांड मंडली को माला पहनाकर स्वागत किया बंशी जांगिड़ और श्रवण गुर्जर ने प्रतिक चिह्न प्रदान किया प्रवक्ता अखिलेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया वहीं पवन प्रतिहार रामप्रसाद जाट ने कार्यक्रम का संचालन किया।



