देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर की साकेत कॉलोनी में गौरव पथ स्थित शिव मंदिर के दान पात्र को तोड़कर गुरुवार की रात राशि चोरी का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में साकेत कॉलोनी विकास सेवा समिति के द्वारा शुक्रवार को देवली थाने में रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मंदिर में लगे दान पात्र को तोड़कर उसमें रखी राशि को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। जिसका पता सुबह श्रद्धालुओं के दर्शन करने मंदिर आगमन पर लगा। अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है वहीं पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।



