देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नववर्ष के उपलक्ष में श्रमण मुनि 108 श्री प्रणीत सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक 105 श्री विधेय सागर जी महाराज के सानिध्य में 24 घण्टे का अखण्ड णमोकार महामंत्र का पाठ श्री चंद्रप्रभु अग्रवाल दिगम्बर जैन मन्दिर में दिनांक 31.12.2025 से 01.01.2026 प्रातः 7.30 तक किया गया। णमोकार महामंत्र का पाठ सम्पन्न होने के पश्चात भव्य संगीतमय शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन नगरपालिका टिनशेड़ में शास्त्री अंकित एवं कलाकार दौसा के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के 75 जोडो और श्रुतशाला के बालक बालिकाओं ने भाग लिया इसमें श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से श्रीजी को जूलूस के रुप में लाया गया।

विधान का झण्डारोहण व उद्घाटन विनोद जैन मोतीपुरा वालों द्वारा किया गया। चित्र अनावरण एवं द्वीप प्रज्जवलन श्री ललित कुमार जैन छाबडिया व राजेश जैन सर्राफ द्वारा किया गया। पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट सुनील जैन सर्राफ द्वारा किया गया। शांतिधारा अशोक लक्की कुमार जैन सर्राफ, मुकेश जैन सर्राफ, सुरेश जैन केकडी वाले, राकेश जैन गुडगांव वाले, मुथरेश जैन कालेडा वाले परिवार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की कडी में श्री प्रणीत सागर जी महाराज को कमण्डल भेंट करने का सौभाग्य विनोद कुमार पार्थ कुमार संगीता जैन मोतीपुरा वालो ने प्राप्त किया। क्षुल्लक 105 श्री विधेय सागर जी महाराज को कमण्डल भेंट करने का सोभाग्य अशोक कुमार लक्की कुमार तीर्थ कुमार जैन सर्राफ को प्राप्त हुआ।
यह विधान पंचकल्याणक महामहोत्सव के सुखशांति निर्विध्न सम्पन्न होने के लिए किया गया। इसमें 108 रिद्धि मंत्रो की पुजा की गई। इसमें पंचकल्याणक महामहोत्सव में माता पिता सौधर्म इन्द्र 30 इन्द्र लोकतांत्रिक देव अष्टकुमारियो ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के पदम टोरडी चिरंजीलाल मनीष प्यावडी महावीर प्रसाद जैन नयागांव, नीरज जैन, मुकेश जैन चौसला, रमेश गोयल, दिनेश जैन बाजटा ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में महाराज श्री ने नववर्ष की शुभकामनाओं में पुरुषों, युवाओं बालक-बालिकाओं को आशीर्वाद दिया। यह जानकारी पंचकल्याणक महामहोत्सव समिति के संयोजक पंकज जैन सर्राफ ने दी।

