देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। माधव विजन इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक सुनील भारत शर्मा को चाणक्य राष्ट्रीय नेतृत्व पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। सुनील भारत शर्मा को उनकी समर्पित सेवा, सकारात्मक दृष्टिकोण, कुशल नेतृत्व और शिक्षा के क्षेत्र में मूल्यवान योगदान देने के लिए पुरस्कृत किया गया है। जीवन जागृति सेवा संस्थान, दिल्ली के संस्थापक और डायरेक्टर डॉ प्रदीप शर्मा ने बताया कि शर्मा की शैक्षिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने विद्यार्थियों, शिक्षको और समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। जिम्मेदार नेतृत्व और निरंतर प्रयासों के माध्यम से उन्होंने युवा मस्तिष्क को आकार देने और शैक्षिक प्रगति का समर्थन करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है
जिसके लिए हम सुनील भरत शर्मा को उनके नोबेल मिशन में निरंतर सफलता की कामना करते हुए सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए *चाणक्य राष्ट्रीय नेतृत्व पुरस्कार 2025* के तहत प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया है।उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सुनील भारत शर्मा माधव विजन इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष भी है।


