नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की आतिशबाजी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर भाजपा शहर मंडल देवली द्वारा शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में जोरदार आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर बधाई दी। शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सामान्य कार्यकर्ता श्री नितिन नबीन का निर्विरोध निर्वाचन हुआ ये भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। एक सामान्य युवा कार्यकर्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरे देश के भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। एक तरफ जहां दूसरी पार्टियों में परिवार वाद चरम पर है वहीं भाजपा में एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर देश के प्रधानमंत्री जैसे पदों पर पहुंच सकता है।

इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, दिनेश जैन , पूर्व आईएएस शिवजीराम प्रतिहार, मंत्री नन्द सिंह, शिवजी धाकड़, सुमित गौतम, रजनीश दीपक,शकील कुरेशी ,कुणाल साहू, नवरंग वर्मा, संत कुमार मीणा, अशोक मंडल, घीसा लाल वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *