देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, सिरोही में आज ईएल कार्यक्रम के अंतर्गत लैंडस्केपिंग एवं फ्लोरीकल्चर यूनिट में बी.एससी. कृषि 4th Year के विद्यार्थियों को लैंडस्केपिंग एवं फ्लोरीकल्चर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज किंकर सिंह (सहायक प्राध्यापक, उद्यानिकी विभाग) विद्यार्थियों को लैंडस्केपिंग व फ्लोरीकल्चर की उपयोगिता, कार्यप्रणाली तथा इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से समझा रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा फूलों एवं तुलसी के बीजों की बुवाई का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही फूल एवं शोभाकार पौधों की क्यारियों में निराई-गुड़ाई, थाला बनाना तथा सिंचाई जैसी महत्वपूर्ण क्रियाएं भी करवाई जा रही हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत किंकर सिंह द्वारा विद्यार्थियों को लैंडस्केपिंग के सिद्धांतों एवं परिचयात्मक जानकारी पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया जा रहा है जिससे विद्यार्थियों में विषय की समझ के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल भी विकसित हो रहा है।



