जन सेवा समिति की तरफ से पोस्टिक आहार किट वितरित किये गए।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। प्रधान मंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों को पोस्टिक आहार प्रदान किए जाने हेतु आज जन सेवा समिति देवली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उप खण्ड अधिकारी रुबीना अंसार ने देवली क्षेत्र में मौजूद 30 मरीजों को पोस्टिक आहार किट वितरित किए गये। कार्यक्रम पेंशनर्स भवन पर सुबह साढ़े दस बजे से आयोजित किया गया जिसमें डॉ हिमांशु मित्तल जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ मनीष लोधी, BCMHO, खेम राज चौधरी, धनेश वर्मा आदि विभाग से उपस्थित रहे। किट में चाँवल एक किलो ग्राम, मूंग दाल 500 ग्राम, सोयाबीन मंगोड़ी 750 ग्राम, चना 500 ग्राम, गुड़ 500 ग्राम, तेल 500 ml, आदि सम्मिलित थे। उप खण्ड अधिकारी व अध्यक्ष जन सेवा समिति देवली, नवल मंगल ने सभी मरीजों के शीघ्र ठीक होने की ईश्वर से कामना की।

जन सेवा समिति के कई सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग ले कर अपनी सेवायें प्रदान की। शिविर में महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, दिनेश गोयल, भंवर लाल नायक, रमेशचंद्र त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार जोशी, अशोक कुमारविजय, श्याम पारीक, राजेन्द्र कुमार सावर, कन्हैया लाल लूनीवाल, घीसा लाल टेलर, राजेंद्र जिंदल, नवल जांगिड आदि ने शिविर मे सेवाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *