देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भाजपा की ओर से सांगठनिक मजबूती के लिए चलाए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत शनिवार को देवली में मंडल का प्रशिक्षण शिविर आदर्श विद्या मंदिर कुचलवाड़ा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महामंत्री विष्णु शर्मा ,प्रभु बडोलिया, मंडल प्रभारी विनय ताकर , जिला पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणवत , पूर्व जिला उपाध्यक्ष रेखा जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष आर पी धाकड़ ,मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सबसे पहले मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने प्रशिक्षण शिविर की पूरी जानकारी सबके सामने रखते हुए बताया कि शिविर दो दिवसीय आवासीय रहेगा जिसमें सात सत्रों के माध्यम से पार्टी के इतिहास, सरकार की योजनाएं ओर सहित ओर भी विषय रहेंगे। इसके बाद प्रथम सत्र में जिला महामंत्री विष्णु शर्मा ने पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा ,पार्टी विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों सबके सामने रखी। इस अवसर पर पार्टी के इतिहास, विकास, प्रमुख आंदोलन, केंद्र ओर राज्य सरकार की योजनाएं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवजी धाकड़ ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री उमाशंकर खटेटा, प्रमोद मंगल , उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, अनिल जांगिड़, दिनेश जैन, आशीष पंचोली,रवि बलसोरा मंत्री, नवनीत धाकड़, मुकेश मीना, राजकुमारी सेन, नंद सिंह, सुनील जैन, सुमित गौतम, भानु ग्वाला, प्रकाश चंदेल, कुणाल साहू, संजय जैन, रमेश गोयल, राजेंद्र साहू,यज्ञेश दाधीच,राकेश ओसवाल, कुलदीप सेन,शिवराज साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय सिंह, नंद लाल सैनी, राजेश मल्होत्रा, सुरेश अग्रवाल,नीरज जैन,भाग चंद जैन, दीनदयाल विजय ,राजू विश्वास, सुनील ग्वाला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





