मुनि श्री का हुआ देवली शहर में भव्य मंगल प्रवेश।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज धार्मिक नगरी देवली में 108 मुनि श्री वैराग्य सागर जी व 108 मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज का चातुर्मास हेतु जहाजपुर चुंगी नाके से भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर पूरी देवली को एक दुल्हन की तरह सजाया गया था। समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि धर्म नगरी में जहाजपुर चुंगी नाके से श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर तक जगह – जगह धार्मिक बंधुओ द्वारा स्वागत द्वार लगा कर मुनि संघ का पाद प्रक्षालन कर चरणों की रज को लगाया गया । पूरी नगरी में 51 मंगल द्वार लगाकर इस अवसर को भव्यता प्रदान की गई। जुलूस में धर्म प्रेमी बंधु जैन भजनों की धुन पर नाचते-झूमते चल रहे थे । मुख्य कार्यक्रम महावीर मन्दिर में हुआ जहाँ पहुंचकर मुनि संघ द्वारा इस धार्मिक कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम यथा 16 जुलाई को आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज का पदारोहण दिवस तथा 18 जुलाई संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज का 59 वा मुनि दीक्षा दिवस एवं 21 जुलाई से 29 जुलाई तक होने वाले सिद्धचक्र मंडल विधान के सम्बन्ध में बताया तथा सभी लोगो को आशिर्वाद दिया । उससे पूर्व महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय काला ने सभी आगन्तुक महानुभावों का तहेदिल से धन्यवाद किया । ततपश्चात महाराज जी की आहार चर्या हुई ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *